Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u793553823/domains/hindidrive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पुलिस मैन पर हिंदी मे 10 पंक्तियाँ |10 Lines on Police Man in Hindi - Hindidrive

पुलिस मैन पर हिंदी मे 10 पंक्तियाँ |10 Lines on Police Man in Hindi

10 Lines on Police Man in Hindi– पुलिस का होना हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि पुलिस का काम होता है हमारे समाज और हमारे शहर और देश में व्यवस्था को बनाए रखना। यह व्यवस्था को बनाए रखने में अपना बहुत बड़ा योगदान देते हैं| यह अपनी ड्यूटी दिन व रात हर समय करते हैं, ताकि हम अपने घर में सुरक्षित रह सके। चलिए दोस्तों, आइए जानते हैं एक पुलिस हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। जहां पर हम आपको पुलिसमैन पर हिंदी में 10 पंक्तियां बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे पुलिस ऑफिसर कैसे होते हैं।

10 Lines on Police Man in Hindi | पुलिस मैन पर हिंदी मे 10 पंक्तियाँ

  1. पुलिस एक सुरक्षा बल है। और ये समाज में कानून और व्यवस्था को बनाए रखती है।
  2. पुलिस का कार्य देश के नागरिकों की सुरक्षा करना होता है।
  3. किसी भी प्रकार के अपराधिक कार्यों और अनैतिक कार्यों से समाज के लोगों को बचाना भी पुलिस का कर्तव्य है।
  4. इनकी वर्दी खाकी रंग की होती है।
  5. पुलिस समाज में अनैतिक कार्य करने वाले अपराधी को पकड़ कर उसे जेल में बंद करती है।
  6. कोई भी व्यक्ति अपराध होने पर या अपने आप को असुरक्षित महसूस करने पर पुलिस स्टेशन जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
  7. समाज के लोगों की रक्षा के लिए इन्हें कई प्रकार के हथियार भी दिए जाते हैं।
  8. पुलिस की ड्यूटी पूरे 24 घंटे की होती है। इसलिए इन्हें आधी रात को भी अपनी ड्यूटी करनी पड़ती है।
  9. पुलिस बनने वाले व्यक्ति को बहुत कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है।
  10. पुलिस की ड्यूटी में सबके अलग-अलग पद होते हैं।
  11. पुलिस के कुछ नियम भी होते हैं जिसका इन्हें पालन करना पड़ता है।
  12. पुलिस को कानून का रखवाला भी कहा जाता है।
  13. पुलिस भी कई प्रकार की होती है जैसे- केंद्रीय रिजर्व पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, राज्य पुलिस आदि। इन सब का कार्य अलग-अलग होता है।
  14. कई पुलिसवालों को उनके वीरता भरे कार्य के लिए उनको राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।
  15. देश के नागरिकों को भी पुलिस वालों को इनकी ड्यूटी के लिए सम्मान देना चाहिए।

यह भी जरूर पढ़ें – 10 Lines on My India in Hindi 
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

दोस्तों को आज हमने यह जाना कि पुलिस वाले किस प्रकार हमारे सुरक्षा करते हैं। आज हम अपने घर में सुरक्षित और महफूज है तो वह पुलिस की वजह से है। आपको10 Lines on Police Man in Hindi यह लेख कैसा लगा हमें अपने विचार जरूर बताएं। धन्यवाद!

Leave a Comment