Short Poem on River in Hindi

नदी पर कविता | Short Poem on River in Hindi | Poem on River

Short Poem on River in Hindi – हेलो दोस्तों! आज के इस लेख में हम आपके लिए एक मजेदार नदी पर छोटी कविता लेकर आए हैं, क्योंकि अक्सर बच्चों से विद्यालय में नदी पर एक छोटी कविता लिखने को कहा जाता है। बच्चों नदी को तो हम सभी जानते हैं। यह हमारे प्रकृति की एक देन है। जो हमारे लिए सभी जरूरतों को पूरा करती है। यह प्रकृति के द्वारा दिया गया एक वरदान है। नदी सिर्फ ना हमें पीने के लिए पानी ही देती है, अपितु यह हमारे जीवन में कई प्रकार से अपना सहयोग देती है। तो आज हम आपको अपनी नदी पर कविता के माध्यम से नदी के योगदान का वर्णन कर रहे हैं।

Short Poem on River in Hindi – नदी पर कविता

यहां पर हमारे द्वारा एक कविता लिखी गई है। Short Poem on River in Hindi कविता का नाम है बहता है नदिया का पानी दोस्तों! इस कविता के माध्यम से हमारे द्वारा नदियों के बारे में बहुत ही सुंदर लाइनें लिखी गई है जिसमें नदी की सभी प्रकार की खूबियां दिखाई गई है चलिए कविता पढ़ते हैं।

(बहता है नदिया का पानी )

 

बहता है नदिया का पानी
इठलाता सा बलखाता सा
झूम झूम कर लहराता सा
कहता है ये कोई कहानी

शहर शहर हो या गांव गांव
या फिर हो कोई कच्ची ढाणी
बहता है नदिया का पानी

हिमखंडो को ये पिघलाकर
तूफानों को पीठ दिखाकर
टेढ़ी-मेढ़ी धार बनाकर
करता है अपनी मनमानी
बहता है नदिया का पानी

कल कल करके बहता जाता
राग कोई ये नया सुनाता
मिट्टी को उपजाऊ बनाता
प्यासो की ये प्यास बुझता
दूर करकरे सारी परेशानी
बहता है नदिया का पानी

                                                                  _पूजा महावर

यह भी जाने –    Poem on Flowers in Hindi फूलों पर सुन्दर कविताएँ

                        Poem On Tree In Hindi पेड़ पर कविता

तो बच्चों! आपको हमारे द्वारा लिखी गई Short Poem on River in Hindi (नदी पर कविता) कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आप इस कविता को अपने कक्षा में जरूर सुनाएं। व अपने मित्रों के साथ जरूर साझा करें।

Pooja Mahawar

पूजा महावर को हिंदी ब्लोग्स लिखना पसंद है | इनको हिंदी कबिता लिखने में बहुत रुचि है यह 6 वर्षो से कविता लिख रही है

View all posts by Pooja Mahawar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Information About Nightingale Bird In Hindi – Bulbul In Hindi तम्बाकू पर 10 लाइन – 10 Lines on Anti Tobacco Day In Hindi
Information About Nightingale Bird In Hindi – Bulbul In Hindi तम्बाकू पर 10 लाइन – 10 Lines on Anti Tobacco Day In Hindi