10+ Best Poem on Moon in Hindi – चांद पर कविताएँ

Poem On Moon in Hindi- चांद इसकी तो जितनी भी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। दोस्तों, मुझे तो लगता है इसकी तारीफ के लिए कोई शब्द ही नहीं है। जी हां दोस्तों, आज का हमारा टॉपिक है चांद पर कविता। हम आपके लिए चाँद पर बेहतरीन कविता लेकर के आये है| Poem On Moon in Hindi इस लेख में हम आपको चांद की सुंदरता का कविता के माध्यम से वर्णन करेंगे। चांद हमें प्रकृति के द्वारा दिया गया एक बहुत ही अनमोल उपहार है। जब चांद अपनी चांदनी रातों में अपना प्रकाश फैलाता है तो ऐसा लगता है मानो स्वर्ग में आ गए हो। दोस्तों, शुरू करते हैं चांद पर एक प्यारी सी अच्छी सी कविता।

चांद पर सर्वश्रेष्ठ कविता | Poem on Moon in Hindi 

( चंदा मामा )

चंदा मामा कितने प्यारे
करते हैं अंधेरे में उजियारे।

अपनी चांदनी चारों ओर फैलाते
सबके मन को यह लुभाते।

 कभी बादलों में छिप जाते
तो कभी सामने आकर हमें चढ़ाते।

साथ में अपने तारों को लाते
सुबह-सवेरे गायब हो जाते।

आओ चंदा मामा आओ
यह राज हमें भी बतलाओ।

                                                _पूजा महावर

चांद पर लोकप्रिय कविता | Best Poem on Moon in Hindi

Poem on Moon in Hindi
Poem on Moon in Hindi

                                                    ( चांद )

आसमान में देखो निकल आया है चांद
रात के अंधेरे को कम करके
देखो कितना इतराया है चांद
चांदी जैसी चांदनी इसकी
चारों तरफ फैलाकर मुस्कुराया है चांद
कभी पूरा तो कभी आधा होकर
सबके मन को भाया है चांद
दिखाकर अपनी निराली कलाएं
बच्चों का मामा कहलाया है चांद

                                                            _पूजा महावर

चांद पर सर्वश्रेष्ठ कविता | Poem on Moon in Hindi

Poem on Moon in Hindi

  ( एक प्रेमी का मन )

इस गहरी काली रात में
क्या चांद नजर आएगा
पूछ रहा एक प्रेमी का मन।

टकटकी लगाकर आंखों से
देख रहा आसमान की ओर
चांद के इंतजार में
बेताब हो रहा एक प्रेमी का मन।

अपनी प्रेमिका के वियोग में
आंखों में आंसू लिए
चांद से बात करके
क्या अपनी पीड़ा
सुना पाएगा एक प्रेमी का मन।

                                                            _पूजा महावर

यह भी पढ़े –  Poem On Tree In Hindi
Short Poem on River in Hindi  
                Poem on Flowers in Hindi  फूलों पर सुन्दर कविताएँ                                     

 तो दोस्तों, हमारे द्वारा लिखी गई चांद पर कविता कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और हमारे इस Poem On Moon in Hindi के लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसी और कविताएं जानने के लिए भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हमारे वेबसाइट पर आपको अनेक कविताएं देखने को मिलेंगी। 

Leave a Comment