मेरा विद्यालय पर निबंध | Essay on My School in Hindi

Essay on My School in Hindi – हेलो दोस्तों! आज हम आप सभी के लिए Essay on My School in Hindi पर लेख लेकर आए हैं, क्योंकि बच्चों को स्कूल पर निबंध आना बहुत जरूरी है। विद्यालय में कई बार बच्चों से स्कूल पर निबंध लिखकर लाने के लिए कहा जाता है। स्कूल जाना सभी बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि यह हमारे भविष्य को संवारता है। विद्यालय को ज्ञान का मंदिर कहा जाता है। क्योंकि विद्यालय में हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह ज्ञान हमें हमारे शिक्षकों द्वारा प्राप्त होता है। जो हमारे भविष्य में बहुत काम आता है। हमारे द्वारा लिखा गया लेख कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए उपयोगी है।

मेरा विद्यालय पर निबंध – Essay of my School in Hindi is Important for all classes 5th to 12th

मेरा नाम राजकुमार है। मैं कक्षा 9वी का छात्र हूं। मेरे विद्यालय का नाम सुबोध पब्लिक स्कूल है। यह बहुत ही सुंदर और देखने में काफी बड़ा है। यह विद्यालय 4 मंजिला है। यह विद्यालय नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक है। विद्यालय का समय सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक का है इसी के बीच में खाना खाने और खेलने के लिए भी 20 मिनट का समय दिया जाता है। मेरा विद्यालय मेरे घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मैं अपने विद्यालय अपनी साइकिल से जाता हूं। विद्यालय में कई प्रकार के पेड़ पौधे लगे हुए हैं। मेरा विद्यालय बहुत ही शांत वातावरण में और प्रदूषण से मुक्त जगह पर स्थित है। 

मेरे विद्यालय के शिक्षक –Essay on My School in Hindi

हमारे विद्यालय में 80 शिक्षक शिक्षिकाएं है। हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा वर्मा है। जो बहुत ही दयालु और बुद्धिमान है। हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक बहुत ही योग्य हैं। यह शिक्षक हमें अपना ज्ञान प्रदान करते हैं। हमारे विद्यालय के सभी शिक्षकों का व्यवहार बहुत ही अच्छा हैं। शिक्षक बच्चों की परेशानियों को सुनकर उनकी परेशानियां दूर करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा हमारे विद्यालय में 10 कर्मचारी अन्य कार्यों के लिए है।
हमारे विद्यालय में कई प्रकार के कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाती है।

मेरे विद्यालय की सुविधाएं – My School Essay Hindi

मेरा विद्यालय सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है। हमारे विद्यालय में कुल 35 कमरे हैं। जिनमें से 25 कमरे कक्षाएं हैं। यह काफी बड़े हैं, और 10 कमरे जिनमें से कुछ ऑफिस और स्टोर रूम हैं। हमारे विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष और सभी प्रायोगिक कक्षाएं जैसे- गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, कला विज्ञान, भौतिक विज्ञान आदि कई प्रकार के प्रायोगिक कक्ष भी है। हमारे विद्यालय में एक कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध है। विद्यालय के प्रत्येक मंजिल पर जल की और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध है। विद्यालय में प्रवेश के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं। विद्यालय पूरी तरह से हवादार है।

विद्यालय की प्रत्येक कक्षाओं में भी लाइट पंखे की अच्छी व्यवस्था है। इसके अलावा कक्षाओं मे बैठने की उच्चतम व्यवस्था है। पढ़ने के लिए एक बड़ी सी लाइब्रेरी भी बनाई गई है, जिसमें कई प्रकार की किताबें पढ़ने के लिए रखी गई है। लाइब्रेरी में बच्चे अपने खाली समय का सदुपयोग करते हैं। विद्यालय में एक बड़ा सा गार्डन है। जिसमें कई प्रकार के खेल खेलने की व्यवस्था है। विद्यालय में एक बड़ा सा हॉल है। जिसमें सभी बच्चे प्रार्थना के लिए आते हैं, उसमें कई प्रकार के कार्यक्रम भी किए जाते हैं। विद्यालय में पार्किंग की भी अच्छी सुविधा है। जो बच्चे विद्यालय में दूर से आते हैं उनके लिए विद्यालय बस की सुविधा भी उपलब्ध है।

विद्यालय में होने वाले कार्यक्रम और गतिविधियां

हमारे विद्यालय में समय-समय पर कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। हर साल खेलों का भी आयोजन किया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। विद्यालय में कमजोर बच्चों के लिए अलग से कक्षाएं भी लगाई जाती है।

उपसंहार

मेरे विद्यालय में सभी प्रकार की सुविधाएं हैं शिक्षकों का व्यवहार भी बहुत ही अच्छा है| वह हमें प्रत्येक कार्य के लिए प्रेरित करते हैं| सभी शिक्षक बहुत ही अच्छा पढ़ाते हैं शिक्षक बच्चों को मनोवैज्ञानिक ढंग से पढ़ाते हैं| बच्चों की परेशानियों को समझते हैं| कई बार बच्चों को उनकी शैतानियां के लिए उन्हें दंडित भी करते हैं| समय-समय पर बच्चों के ज्ञान की परीक्षाएं भी ली जाती है| मुझे विद्यालय जाना बहुत ही अच्छा लगता है। यह मेरा विद्यालय पर निबंध Essay on My School in Hindi कक्षा (Class ) 3, 4, 5, 7 मे अधिकतर पूछा जाता है।

यह भी जानें- Essay on Raksha Bandhan in Hindi
10 Lines On Tree In Hindi

तो दोस्तों! आपको हमारे द्वारा लिखा गया लेख मेरा विद्यालय पर निबंध (Essay On My School In Hindi) कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। स्कूल पर निबंध कई बार विद्यालय में बच्चों से पूछा जाता है, इसलिए यह बच्चों को आना बहुत जरूरी है। इस तरह की और जानकारी हम से जानने के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हम आगे भी आप सभी के लिए और भी नई जानकारी लाते रहेंगे। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment