Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u793553823/domains/hindidrive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पेड़-पौधे का महत्व पर 10 लाइन-10 Lines on Importance of Plants in Hindi -

पेड़-पौधे का महत्व पर 10 लाइन-10 Lines on Importance of Plants in Hindi

10 Lines on Importance of Plants in Hindi–  दोस्तों, आज हम आपको यह बताएंगे कि पेड़ पौधों का कितना महत्व है। यह हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण है। दोस्तों, पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है। इनका हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। पेड़ पौधों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। यह हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। मनुष्य का ही नहीं अपितु सभी जीव जंतुओं का भी जीवन पेड़ पौधों पर निर्भर हैं। ये हमारे पृथ्वी का श्रृंगार करते हैं उसे हरिभरी बनाए रखते हैं। पेड़ पौधों का जड़, तना, पत्ते, फल, फूल सभी हमारे लिए उपयोगी होते हैं। आज हम आपको पेड़ पौधों के कुछ और महत्व बताएंगे।

पेड़-पौधे का महत्व पर 10 लाइन निबंध। 10 Lines on Importance of Plants in Hindi

  1. पेड़ पौधे हमारे लिए बहुत महत्व रखते हैं क्योंकि यह हमारे जीवन का आधार है।
  2. पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन नामक प्राणवायु प्राप्त होती है।
  3. पेड़ पौधों से हमें शुद्ध हवा भी प्राप्त होती है जो हमारे स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है।
  4. इनसे कई प्रकार की औषधियां प्राप्त होती है जिन से अनेक प्रकार की दवाइयों का निर्माण किया जाता है।
  5. यह ईंधन के लिए भी एक अच्छा स्त्रोत है।
  6. पेड़ों से प्राप्त फलों में कई प्रकार के विटामिंस, मिनरल्स आदि पाए जाते हैं जो मनुष्य के लिए बहुत आवश्यक है।
  7. पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकते हैं
  8. पेड़ पौधे पृथ्वी के वैश्विक तापमान को कम करने में सहायक हैं।
  9. पशु- पक्षी के लिए भी पेड़ पौधे उनका निवास स्थान होते हैं जो उन्हें छाया, फल रहने के किए स्थान प्रदान करते हैं।
  10. पेड़ पौधों से हमें वर्षा प्राप्त होती है क्योंकि यह बारिश के लिए भी आवश्क है।
  11. पेड़ की लकड़ियों से कई प्रकार के फर्नीचर भी बनाए जाते हैं।
  12. हमारे भारत देश में कई पेड़ों की पूजा भी की जाती है।

यह भी जरूर पढ़ें – 10 Lines on Neem Tree in Hindi
 नीम की दातुन करने से मिलते हैं 5 रोचक फायदे 
पेड़ों पर पंक्तियां 10 Lines on Trees In Hindi 

इस प्रकार आज के इस लेख से हमने पेड़ पौधों के महत्व को जाना दोस्तों, हमें पेड़ पौधों के महत्व कि इस जानकारी को अन्य लोगों तक भी जरूर पहुंचाना चाहिए। उसके लिए आप हमारे 10 Lines on Importance of Plants in Hindi इस लेख को अपने दोस्तों, के साथ जरूर शेयर करें। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। जिससे हम अपने आने वाले पीढ़ी को एक अच्छे व स्वस्थ पर्यावरण का उपहार दे सकें और उनका जीवन सुरक्षित बना सकें।

Leave a Comment