क्रिसमस त्योहार पर 10 लाइन निबंध 10 Lines on Christmas in Hindi for Students

10 Lines On Christmas In Hindi – क्रिसमस ईसाई धर्म का बहुत ही धूमधाम के साथ में मनाए जाने वाला त्यौहार है। यह त्यौहार प्रत्येक साल दिसंबर माह की 25 तारीख को मनाया जाता है। यह त्यौहार लगभग पूरी दुनिया में सभी जगह मनाया जाता है। इसके साथ ही इस दिन सभी बड़े कार्यालयों में अवकाश रहता है। क्रिसमस त्यौहार ईसाई धर्म के मसीहा कहे जाने वाले महान व्यक्ति के त्याग और बलिदान की याद में मनाया जाता है। दोस्तों स्कूल में अक्सर बच्चों से कहा जाता है कि क्रिसमस त्योहार पर 10 लाइन निबंध लिख कर लाए। इसलिए आज हम आपके लिए 10 Lines On Christmas In Hindi लेकर के आए है।

10 Lines On Christmas In Hindi For Students। क्रिसमस त्योहार पर 10 लाइन निबंध (Set- 1)

  1. क्रिसमस क्रिश्चियन अर्थात ईसाई धर्म का प्रमुख त्यौहार है।
  2. क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
  3. यह त्यौहार भगवान यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
  4. ईसा मसीह बहुत ही महान समाज सुधारक थे। क्रिसमस के दिन इनके महान त्याग, बलिदान को भी याद किया जाता है।
  5. भारत में भी इस त्यौहार को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
  6. क्रिसमस का त्यौहार भौगोलिक दृष्टि से सबसे अधिक मनाया जाने वाला त्यौहार है।
  7. क्रिश्चियन समुदाय के लोग इस त्यौहार की तैयारी कुछ दिन पहले ही शुरू कर देते हैं।
  8. चर्च को भी कुछ दिन पहले ही सजाना शुरू कर दिया जाता है।
  9. इस त्योहार पर लोग अपने घरों को लाइट, लैंप आदि कई वस्तुएं लगाकर सजाते हैं।
  10. क्रिसमस के दिन लोग एक दूसरे को मिठाईयां बांटते हैं। और क्रिसमस की बधाइयां देते हैं।
  11. क्रिसमस के त्यौहार को बड़ा दिन भी कहा जाता है।
  12. क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री को भी सजाया जाता है।
  13. क्रिसमस ट्री को सजावटी बोलो, उपहार, टॉफियां, चॉकलेट और स्टार से सजाया जाता है।
  14. क्रिसमस ट्री को यीशु मसीह के प्रतीक के रूप मे माना जाता है।
  15. यह त्यौहार आपसी भाईचारे, शांति, और सद्भावना का त्योहार है।
  16. क्रिसमस का त्यौहार नए साल की शुरुआत को लेकर भी मनाया जाता है।

10 Lines On Christmas In Hindi । क्रिसमस त्योहार पर 10 लाइन निबंध (Set- 2)

10 Lines on Christmas in Hindi

  1. क्रिसमस मुख्यता ईसाई धर्म में मनाए जाने वाला त्यौहार है।
  2. यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
  3. इस दिन क्रिश्चियन समुदाय के भगवान यीशु मसीह का जन्म हुआ था।
  4. क्रिसमस के त्यौहार को सभी लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
  5. इस दिन लोग अपने घरों और दुकानों को लैंप स्टार आदि से सजाते हैं।
  6. बच्चे भी क्रिसमस के त्यौहार का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं।
  7. क्रिसमस के दिन विद्यालय में कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं।
  8. इस दिन बच्चे संता क्लॉज बनकर विद्यालय में आते हैं।
  9. क्रिसमस के दिन लोग एक दूसरे को मिठाइयां बांटते हैं, केक काटते हैं, गिफ्ट देते हैं, और क्रिसमस के बधाइयां देते हैं।
  10. कुछ लोग संता क्लॉज बनकर बच्चों को टॉफियां, चॉकलेट और गिफ्ट बांटते हैं।

यह भी अवश्य पढ़ें –  दिवाली पर 10 वाक्य का निबंध-10 Lines on Diwali in Hindi for Students
दशहरे पर 10 वाक्यों का निबंध-10 Lines On Dussehra Festival In Hindi

आज हमने जाना क्रिसमस कितना अच्छा त्यौहार है, यह हमें एक दूसरे के प्रति प्यार प्रेम की भावना जगाता है इसके साथ ही क्रिसमस हमें एक दूसरे की मदद करना भी सिखाता है तो दोस्तों आपको यह लेख (10 Lines On Christmas In Hindi) कैसा लगा हमें अपने विचार जरूर बताएं यदि आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे अपने विद्यालय में सब को सुनाएं। धन्यवाद!

Leave a Comment