शलगम का परिचय | Turnip Meaning In Hindi – Turnip Plant In Hindi

Turnip Meaning In Hindi – दोस्तों आज हम जानेगे की शलगम क्या होता है ? आपने जीवन में कई प्रकार की सब्जियां खाई होगी पर क्या आपने शलगम की सब्जी खाई है? अब आप सोच रहे होंगे कि शलगम यह भी कोई सब्जी होती है, तो हम आपको बता दें कि जी हां दोस्तों यह भी एक प्रकार की सब्जी है हो सकता है| हम में से कई लोगों ने इसे खाया भी हो पर क्या आप इसमें पाए जाने वाले गुण, इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं तो आइए दोस्तों हम शलगम से आज आपकी दोस्ती करवाते हैं|  शलगम को हम कई नामों से भी जानते हैं जैसे शलगम, शलजम , शिखा मूल आदि |

शलगम का परिचय- Turnip Meaning In Hindi

वैज्ञानिक रूप में इसका नाम ब्रेसिका रापा  Botanical Name – (Brassica Rapa subsp. Rapa) है| शलगम क्या होता है Turnip Meaning In Hindi  अंग्रेजी भाषा में इसे टरनिप (Turnip) कहा जाता है| और भारत के विभिन्न हिस्सों में शलजम को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है |  यह मनुष्य के लिए काफी पौष्टिक मानी गई है|  शलजम को कई प्रकार से उपयोग में लिया जाता है| 

जैसे इसकी सब्जी बनाकर इसका जूस बनाकर या इसे सलाद के रूप में कच्चा भी खाया जा सकता है|  यह शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ हमें कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है |

कैंसर से बचाव शलजम एक प्रकार की सफेद कंद मूल की सब्जी है यह कई वर्षों से मानव उपयोग में ली जा रही है| और ना कि सिर्फ मानव द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा है| बल्कि इसका उपयोग पशुओं के भोजन के लिए भी किया जाता है |

शलजम का पौधा – Turnip Plant

यह एक प्रकार से जड़ रूपी पौधा होता है इसके पत्ते मूली के पत्तों के समान होते हैं जो खाने में कड़वे होते हैं| लेकिन इनकी कड़वाहट को पानी में उबालकर थोड़ा कम किया जा सकता है| पीले रंग के इस के फूल होते हैं शलजम दिखने में गोल हल्के बैंगनी और सफेद गुलाबी रंग का होते हैं|  शलजम ज्यादातर सर्दियों में पाई जाने वाली सब्जी है| 

वैसे तो शलजम का प्रयोग सब्जी के रूप में किया जाता है लेकिन आयुर्वेद में इसका प्रयोग कई प्रकार की दवाओं के रूप में भी किया जाता है|  इस की तासीर गर्म होती है और यह स्वाद में थोड़ा मीठा होता है|  शलजम की खेती जापान,  इंग्लैंड,  ईरान, नॉर्वे, ब्राजील के साथ-साथ अमेरिका में भी की जाती है |

शलजम के फायदे – Shalgam Ke Fayde In Hindi 

इसमें कई प्रकार के मिनरल्स पाए गए हैं | इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया गया है|  शलजम कैलोरी को कम करता है और हमारे शरीर की इम्यूनिटी पावर  को बढ़ाता है| इसमें विटामिन सी ( Vitamin C) भी पाया जाता है| शलजम कैंसर जैसी घातक बीमारी से हमारे शरीर की रक्षा करता है|

शलजम में ऐसे कई ऐसे  गुण पाए जाते हैं| जो हमारे शरीर की कई प्रकार की बीमारियों से रक्षा करने के साथ-साथ हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं |

कैंसर से बचाव के लिए – Turnip Good For Cancer In Hindi

शलजम में कई प्रकार के तत्व पाए जाते हैं|  जो हमारे कैंसर जैसी बीमारी से भी रक्षा कर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं |

आंखों के लिए फायदेमंद

शलजम आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है| इसमें पाए जाने वाला Carotenoids के pigments पाए जाते है|  जो मोतियाबिंद और मस्कुलर डिजनरेशन (muscular degeneration) को रोकता है|  और साथ ही हमारी आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है |

मजबूत हड्डियों के लिए शलजम – Shalgam Ke Fayde For Bone Strength In Hindi

यह हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है|  इसका सेवन हड्डियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी होता है|  क्योंकि इसमें कैल्शियम पोटेशियम (calcium potassium) और जरूरी मिनरल्स (minerals) बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं | यह गठिया रोग को भी हमसे दूर रखता है |

वजन कम करने के लिए शलजम – Turnip Help In Weight Loss In Hindi

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो शलजम आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है |

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद – Turnip For Digestive System In Hindi

अगर आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा गया है| और आपको कब्ज एसिडिटी और खट्टी डकार की शिकायत है तो कुछ दिनों के लिए शलगम का जूस रोजाना पिएं इससे पाचन तंत्र की सारी समस्याएं ठीक होती है |

सलगम बचाए एनीमिया से – Shalgam Benefits For Anemia in Hindi

शलजम में लौह तत्व की मात्रा पाई जाती है| लौह तत्व हमारे शरीर में रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायक होते हैं|  यह मुख्य रूप से लाल रक्त कणिकाओं की संख्याओं को बढ़ा देते हैं|  जिससे हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होती है अतः यह एनीमिया के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है|

इम्यूनिटी को मजबूत करने में सलगम – Turnip For Immunity System In Hindi

यदि बार बार खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित है तो शलजम का सेवन आपको इस बीमारी से निजात दिलाएगा क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व है|  जो  हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता की प्रणाली मजबूत होती है जिससे हम बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं।

हृदय रोग को कम करने में सहायक – Turnip For Heart Health In Hindi

शलजम में पोटेशियम व फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है| शलगम हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है जिससे हृदय रोग होने की संभावना कम होती है। 

अस्थमा में लाभदायक – Turnip For Asthma In Hindi

जिन लोगों को अस्थमा की शिकायत है| तो ऐसे लोगों को शलजम अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें (anti inflammatory) और एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) गुण पाए जाते हैं|  जो अस्थमा को ठीक करने में काफी कारगर साबित होते हैं।

अन्य उपयोग – Other Benefits Of Shalgam In Hindi

शलजम की रोग नाशक शक्ति कई प्रकार की आम बीमारियों जैसे भूख कम लगना हाई ब्लड प्रेशर और एनीमिया (खून की कमी) आदि जैसे कई बीमारियों में भी इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।  शलजम का सेवन बवासीर को दूर करने के लिए भी किया जाता है|  जिन लोगों को पाइल्स की समस्या है उन लोगों को शलजम का सेवन करना चाहिए यह पाइल्स को जड़ से खत्म करती है ।

यह किडनी की पथरी निकालने मैं भी काफी सहायक है रोजाना शलगम का जूस पीने से गुर्दे की पथरी आसानी से निकल जाती है। शलजम शरीर के किसी भी हिस्से में या घाव में सूजन हो तो यह उसे भी कम करता है| दोस्तों शलजम न केवल हमें कई बीमारियों से ही बचाता है| बल्कि यह हमारे चेहरे की सुंदरता को भी कई प्रकार से बढ़ाता है |

शलजम के नुकसान – Shalgam Ke Nuksan In Hindi

थायराइड के मरीजों को शलगम खाने से बचना चाहिए। जिन व्यक्तियों को अपने पेट में गैस की समस्याएं होती है उन्हें शलजम खाने से बचना चाहिए। किसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को शलजम खाने से पहले डॉक्टर की परामर्श लेनी चाहिए।

दोस्तों आज की पोस्ट में हमने जाना की शलगम क्या होता है ( Turnip Meaning In Hindi ) आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट्स करके जरुर बताये|

Leave a Comment