Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u793553823/domains/hindidrive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
श्री हनुमान जी की आरती -आरती कीजै हनुमान लला की... Hanuman ji ki Aarti -

श्री हनुमान जी की आरती -आरती कीजै हनुमान लला की… Hanuman ji ki Aarti

दोस्तों हमें हनुमान जी की आरती और मंगलवार और शनिवार को जरूर करनी चाहिए। हनुमान जी की आरती करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। हनुमान जी की आरती करने से सभी कष्ट दूर होते हैं हनुमान जी को खुश करने के लिए हम हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ सकते हैं। बुराइयों का नाश करने वाले हनुमान जी हमारे दिमाग से भी बुराइयों का विनाश करते हैं।

Shree Veer Hanuman Ji ki Aarti – श्री हनुमान जी की आरती 

Hanuman Ji ki Aarti
Hanuman Ji ki Aarti

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

यह भी पढ़ें –  Hanuman Chalisa Hindi Lyrics pdf -हनुमान चालीसा
Hanuman Pujan Samagri In Hindi
Hanuman ji ke 21+ Naam – हनुमान जी के 21+ नाम
हनुमान पूजन सामग्री- Hanuman Pujan Samagri In Hindi

दोस्तों उम्मीद है आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करें जिससे सभी के घर में सुख शांति बनी रहे लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

Leave a Comment