होली पर 10 लाइन का निबंध-10 Lines On Holi Festival in Hindi

10 Lines On Holi Festival in Hindi – होली का त्यौहार हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। जिसे सभी लोग आपस में मिलजुल कर मनाते हैं। होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है, क्योंकि इस में रंगों का भी बहुत महत्व है लोग आपस में एक दूसरे के रंग लगाकर होली का त्यौहार मनाते हैं। लेकिन आज हम आपको होली के विषय में अन्य और जानकारी प्रदान करेंगे।

10 Lines On Holi Festival in Hindi – होली पर 10 लाइन का निबंध10 Lines On Holi Festival in Hindi

  1. होली का त्यौहार हमारे भारत देश में हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है।
  2. जिसे सभी लोग मिल जुलकर और बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
  3. होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
  4. होली के त्यौहार को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है।
  5. यह त्यौहार हिंदी कैलेंडर के अनुसार फागुन मास में आता है।
  6. होली का त्योहार 2 दिन का होता है।
  7. पहले दिन होली दहन की जाती है और दूसरे दिन एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई जाती है।
  8. होलिका दहन के लिए एक सेंजने के पेड़ को बीच में गाढ़ा जाता है जिसे प्रहलाद का प्रतीक माना जाता है। और उसके आसपास सूखी लकड़ियां लगाई जाती हैं।
  9. होलिका दहन से पहले महिलाएं उस पेड़ की पूजा करती हैं। फिर होली जलाई जाती है और उस पेड़ को सुरक्षित निकाल लिया जाता है।
  10. होली के दूसरे दिन को धुलंडी भी कहा जाता है।

5 Lines On Holi Festival in Hindi – होली पर 5 लाइन का निबंध

5 Lines On Holi Festival in Hindi
5 Lines On Holi Festival in Hindi
  1. होली रंगों का त्योहार है।
  2. इस दिन लोग एक दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर आपस में गले मिलते हैं।
  3. बच्चे पानी के पिचकारिया छोड़ते हैं और गुब्बारे फोड़ते हैं।
  4. इस दिन लोग अपने घरों में मीठे पकवान भी बनाते हैं।
  5. होली का त्योहार मनाने के पीछे प्रहलाद और उसके पिता हिरण कश्यप की कथा मानी जाती है।

यह भी जरूर पढ़े –    10 Lines on Diwali in Hindi for Students
क्रिसमस त्योहार पर 10 लाइन निबंध 10 Lines on Christmas in Hindi for Students

इस प्रकार हमने इस लेख 10 Lines On Holi Festival in Hindi के माध्यम से होली के त्यौहार पर कुछ जानकारियां आप लोगों को दी हैं। हमें उम्मीद है आप सभी को यह निबंध जरूर पसंद आया होगा। ऐसे और निबंध जाने के लिए भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Comment