बेटी बचाओ पर 10 लाइने निबंध | 10 Lines on Save Girl Child in Hindi

10 Lines on Save Girl Child in Hindi– हेलो दोस्तों, आज हम आप सभी के लिए अपनी वेबसाइट के माध्यम से  के माध्यम से बहुत ही संवेदनशील टॉपिक पर 10 Lines on Save Girl Child in Hindi एक लेख लेकर आए हैं। हमारे देश में यह एक ऐसी समस्या है, जो आए दिन देखी जा सकती है। इस समस्या से हम अपने देश की दशा खराब कर रहे हैं। आज लड़कों की तुलना में लड़कियों की जनसंख्या बहुत कम हो गई है। ऐसी कई रूढ़िवादी लोग हमारे देश में मौजूद है। जो अपने घर लड़कियों का पैदा होना अच्छा नहीं मानते हैं। वे लड़कों को ही अधिक महत्व देते हैं।

बेटी बचाओ पर 10 लाइने निबंध

कुछ लोग लड़का पाने की इच्छा में लड़कियों को मां के गर्भ में ही मार देते हैं। अखबार में भी हम कई ऐसी खबरें पढ़ते हैं। जहां झाड़ियों में या कचरे के ढेर में लड़कियां पाई जाती है। यह समस्या हमारे देश के लिए बहुत ही शर्मनाक है। इसलिए हम सभी लोगों को इसके विरोध में कुछ करना चाहिए। लोगों को लड़कियों के महत्व को समझना चाहिए, इसलिए आज हम आप सभी के लिए10 Lines on Save Girl Child in Hindi का टॉपिक लेकर आए हैं। यह टॉपिक कई बार बच्चों से भी विद्यालय में लिखकर लाने के लिए कह दिया जाता है। इसलिए यह बच्चों के लिए भी बहुत उपयोगी है। तो आइए पढ़ते हैं 10 Lines on Save Girl Child in Hindi एक लेख।

10 Lines on Save Girl Child in Hindi | बेटी बचाओ पर 10 लाइने निबंध

हमारे द्वारा नीचे बेटी बचाओ पर 10 लाइनें दी गई है। जो छोटे बच्चों के लिए भी और बड़े बच्चों के लिए भी जरूरी है।

  1. हमारे भारत देश में यह बहुत शर्म की बात है की लड़कियों को कुछ घरों में बोझ समझा जाता है। और इसी मानसिकता के कारण भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कई को प्रधान आज भी जिंदा है।
  2. आज दुनिया में लड़कियों की आर्थिक स्थिति और सामाजिक स्थिति है ,दोनों ही बहुत खराब है। आए दिन लड़कियों पर शोषण की खबरें आती है। क्योंकि लड़कियों को कमजोर समझा जाता है, और लड़कियां अपने सम्मान के लिए इस शोषण के विरुद्ध आवाज भी नहीं उठा पाती है।
  3. जितने लड़के महत्वपूर्ण है उतनी ही लड़कियां भी महत्वपूर्ण मानी जानी चाहिए। क्योंकि, यह दोनों ही समान रूप से संतुलन बनाने का कार्य करते हैं। वर्तमान समय में लड़कों के लिंगानुपात की तुलना में लड़कियों का लिंगानुपात बहुत कम है। देखा जा रहा है लड़कियों का कम लिंगानुपात में हो ना भविष्य में बहुत ही घातक साबित हो सकता हैं।
  4. वर्तमान समय में लड़का लड़की को समान रूप से मानना चाहिए। क्योंकि, आजकल लड़कियां भी लड़कों की तुलना में हर क्षेत्र में जैसे- चिकित्सा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, सैनिकों के क्षेत्र में आदि कई क्षेत्रों में भी योगदान देकर तरक्की कर रही है। और समान रूप से आगे बढ़ रही हैं।
  5. कुछ लोग लड़कियों को बोझ समझकर मां के गर्भ में ही लड़का लड़की का पता लगवा कर उनकी भ्रूण हत्या करवा देते हैं। वर्तमान समय में यह गैर कानूनी है। और ऐसा करने पर कानून द्वारा सजा का प्रावधान भी है। लेकिन फिर भी चोरी छुपे यह कार्य कई बार सामने आते हैं।

    10 Lines on Save Girl Child in Hindi

  6. सभी माता-पिता को यह समझना चाहिए कि लड़का लड़की एक समान होते हैं। उन में भेदभाव करना उचित नहीं हैं। लड़कियों को भी लड़कों के समान  पालन पोषण करना चाहिए। माता-पिता का यह कर्तव्य है, कि वे लड़कियों को भी लड़कों के समान है शिक्षा दे।
  7. सरकार द्वारा भी ऐसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। जो लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है। सरकार द्वारा मुफ्त में लड़कियों के लिए शिक्षा दी जा रही हैं। इसके लिए माता-पिता से एक रुपए भी नहीं लिए जाते, और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए भी स्कॉलरशिप की सुविधा प्रदान की जाती है।
  8. सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। जो लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे अभियान मुफ्त में चलाए जा रहे हैं। ताकि माता पिता लड़कों के समान ही लड़कियों को शिक्षा दिलाएं।
  9. कई ऐसे अभियान भी हैं, जो सरकार द्वारा चलाए गए हैं। जिनमें सुकन्या योजना आदि कई प्रकार के अभियान शामिल है। इन अभियानों के अंतर्गत लड़की होने पर सरकार द्वारा कुछ राशि भी माता पिता को उपलब्ध कराई जाती है।
  10. हम सभी लोगों को भी अब यह समझना चाहिए कि लड़कियां कितनी महत्वपूर्ण है। लड़का और लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। लड़कों के समान है लड़कियां भी जरूरी है। इन दोनों का ही बराबर लिंगानुपात होना देश के संतुलन को बनाए रखता है। अगर इसी तरह ही लड़कियों की संख्या कम होती गई तो आने वाले समय में शादी के लिए भी लड़कियों का मिलना मुश्किल हो जाएगा, और जीवन का यह चक्र रुक जाएगा।

यह भी जाने-  10 Lines on My School Bag in Hindi
                           10 Lines on Neem Tree in Hindi 

तो दोस्तों आपको हमारी द्वारा लिखा गया लेख 10 Lines on Save Girl Child in Hindi कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और ऐसे लेख को अपने दोस्तों व उनके दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। क्योंकि ऐसी जागरूकता हमारे देश के लिए बहुत जरूरी है। कुछ कुप्रथा और रूढ़िवादिता को मिटाने के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत ही महत्व रखता है। हम उम्मीद करते हैं,
आपको हमारे द्वारा लिखा गया लेख जरूर पसंद आएगा। ऐसे कई लोग जाने के लिए भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं। ऐसे निबंध कई बार परीक्षा में भी पूछे जाते हैं। इसलिए यह बच्चों के लिए भी बहुत ही जरूरी है।

Leave a Comment