10 lines on Lord Krishna in Hindi | भगवान श्री कृष्ण पर हिंदी मे 10 पंक्तियाँ

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट Hindidrive.com पर। आज हम आपको भगवान श्री कृष्ण पर 10 lines on Lord Krishna in Hindi लेकर आए हैं। भगवान श्री कृष्ण का जन्म जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही रोचक होने वाला है, क्योकि आज हम आपको भगवान श्री कृष्ण जी के बारे में अनेक प्रकार की जानकारिया भी देंगे | तो आईये दोस्तों जानते है भगवान श्री कृष्ण पर 10 वाक्ये|

10 lines on Lord Krishna in Hindi | भगवान श्री कृष्ण पर हिंदी मे 10 पंक्तियाँ

10 lines on Lord Krishna in Hindi
10 lines on Lord Krishna in Hindi
  1. भगवान श्री कृष्णा ने विष्णु जी के 8 वें अवतार के रूप में जन्म लिया था।

  2. इनका जन्म मथुरा में कंस के कारावास में माता देवकी और पिता वासुदेव से हुआ था। यह इनकी आठवीं संतान थी।

  3. भगवान श्री कृष्ण का लालन-पालन माता यशोदा और पिता नंद के घर हुआ था। और इनका बचपन वृंदावन गोकुल और नंद गांव में निकला था। कृष्ण ने अपने बचपन में कई लीलाएं की थी।

  4. हिंदू धर्म में इनका जन्म जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। जिसे सभी लोग हर साल बड़े उत्साह से मनाते हैं।

  5. भगवान श्री कृष्ण को कान्हा, गोपाल, माधव, मुरलीधर, गिरधर, आदि कई नामों से जाना जाता है।

  6. भगवान श्री कृष्णा स्वभाव से नटखट, दयालु, कृपालु, शक्तिशाली, और साहसी थे।

  7. इन्होंने अपने मामा कंस को मारकर उनके अत्याचारों से सभी गांव वालों को मुक्त कराया था।

  8. भगवान श्री कृष्ण की पूजा राधा जी के साथ की जाती है।

  9. महाभारत के युद्ध में भी भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के सारथी बनकर उनकी सहायता की थी, और जीवन के कई उपदेश दिए थे।

  10. अंत में भगवान श्री कृष्ण द्वारिका जाकर बस गए थे।

10 lines on Lord Krishna in Hindi | भगवान श्री कृष्ण पर हिंदी मे 10 पंक्तियाँ

10 lines on Lord Krishna in Hindi
10 lines on Lord Krishna in Hindi
  1. भगवान श्री कृष्ण का रंग सांवला था। इसलिए इन्हें सांवरे के नाम से भी जाना जाता है।

  2. यह बचपन में अपने गांव में गाय चराते थे। इसलिए इन्हें गोपाल के नाम से भी जाना जाता है।

  3. एक बार गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली से उठाकर इन्होंने इंद्र के प्रकोप से अपने गांव वालों की रक्षा की थी।

  4. यह अपने गांव की गोपियों के साथ और राधा जी के साथ रासलीला और नृत्य किया करते थे।

  5. इन्हें माखन खाना बहुत पसंद था इसलिए आज भी श्री कृष्ण के माखन का भोग लगाया जाता है।

  6. यह बहुत अच्छी बांसुरी बजाते थे इसलिए इन्हें मुरलीधर भी कहा जाता है।

  7. मोर पंख हमेशा इनके मुकुट पर लगा रहता है।

  8. मोर पंख और बांसुरी भगवान कृष्ण जी के प्रतीक है।

  9. जन्माष्टमी के उत्सव में बच्चों द्वारा बाल लीलाएं की जाती है।

  10. यह आराध्य देव के रूप में भी पूजे जाते हैं।

यह भी जाने –  10 Lines On Sita Mata in Hindi

इस प्रकार से आज हमने जाना की हमारे भगवान श्री कृष्ण की अनेक प्रकार की जानकारिय| दोस्तों आपको हमारे द्वारा लिखा गया 10 lines on Lord Krishna in Hindi कैसी लगीआप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ऐसे अन्य लेख जाने के लिए भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं हम आपके लिए ऐसे लेख लाते रहेंगे।

Leave a Comment