फूलों पर सुन्दर कविताएँ | Poem on Flowers in Hindi

Poem on Flowers in Hindi- हेलो दोस्तों, स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट Hindidrive पर। दोस्तों, कविताएं सबको प्यारी लगती है और खासकर बच्चों को तो वह सच में अच्छी लगती है। इसलिए, आज हम अपने छोटे-छोटे बच्चों के लिए फूल पर एक प्यारी सी कविता लेकर आए हैं। फूल देखने में काफी सुंदर होते हैं। और सबके मन को भा जाने वाले होते हैं। हमने अपनी कविता में फूल की कई विशेषताएं बताइ हैं आप सब उसे जरूर पढ़ें।

Poem on Flowers in Hindi – फूलों पर सुन्दर कविताएँ | फूल पर कविता

( फूलों की यह सुंदर क्यारी )

Poem on Flowers in Hindi

फूलों की यह सुंदर क्यारी
लगती है जो सबको प्यारी।

फूल खिले हैं कई प्रकार के
अलग-अलग गंध के
अलग-अलग रंग के।
लाल, पीले, नीले, गुलाबी
रंग है इसके भाँति-भाँति।

उपवन को ये महकाते हैं
सबके मन को भाजाते हैं।
श्रृंगार करके दुल्हन का ये
देखो कितने इतराते हैं।

छुईमुई जैसे नाजुक है ये
अदा हैं इनकी कितनी प्यारी।

फूलों की यह सुंदर क्यारी
लगती है जो सबको प्यारी।

_Pooja Mahawar

यह भी जरूर पढ़ें –  

तो दोस्तों, आपको हमारी Poem on Flowers in Hindi  फूल पर कविता कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। ऐसी और कविताएं जाने के लिए भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हमारा यह लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद! 

Leave a Comment