Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u793553823/domains/hindidrive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मेरे दादा और दादी पर कविता - Best Poem on Dada Dadi in Hindi -

मेरे दादा और दादी पर कविता – Best Poem on Dada Dadi in Hindi

Poem on Dada Dadi in Hindi – दादा दादी हमारे परिवार का आधार है। इनसे हमें बहुत कुछ सिखने को मिलता है। दादा दादी से हमारे परिवार की पहचान होती है। दादा दादी हमारे परिवार में सबसे बड़े होते है वो उम्र में भी और अनुभव में भी जिन्दगी जीने का अनुभव वो हमें सिखाते है। दादा दादी तो अनुभव का खजाना होता है। हमें उनसे जीवन जीने की सिख लेनी चाहिए। आज हम आपके लिए दादा दादी के महत्व को बतलाने वाली दादा दादी पर प्रेरणादायक कविता लेकर के आये है।चलिए दोस्तों सुरुवात करते है। 

Best Poem on Dada Dadi in Hindi
Best Poem on Dada Dadi in Hindi

Poem on Dada Dadi in Hindi – दादा दादी का महत्व पर कविता

(थे वो दादा-दादी हमारे
खोलते थे जो अनुभव के पिटारे)

थे वो दादा-दादी हमारे
खोलते थे जो अनुभव के पिटारे।
सबसे प्यारे सबसे न्यारे
थे वो दादा-दादी हमारे। 

कभी-कभी वह हमें पढ़ाते
खेल खेल में ज्ञान की बात सिखाते। 

हमारे लिए घोड़ा बन जाते
कंधे पर वो हमें बिठाते
देखने मेला हम जो जाते
खेल खिलौने हमें दिलाते। 

हमको अपने पास सुलाते
नई कहानियां हमें सुनाते
हम उन के थे राज दुलारे
थे वो दादा-दादी हमारे। 

                                                                                                                                                             _Pooja Mahawar

यह भी जरूर पड़े –    10+ Best Poem on Life in Hindi – जिंदगी पर सर्वश्रेष्ठ कविताएँ

दोस्तों आज हमने दादा पर प्यारी सी कविता से दादा के महत्व को जाना। दादा दादी हमसे कितना प्यार करते है। दादा दादी से हमें जीवन के अनुभव लेने चाहिए और हमें दादा दादी की बुढ़ापे में सेवा भी करनी चाहिए। हमें जितना हो सके हमारे दादा दादी के साथ वक्त बिताना चाहिए इससे उनको ख़ुशी मिलती है। दोस्तों यदि आपको हमारी दादा दादी पर कविता (Poem on Dada Dadi in Hindi) पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के पास जरूर शेयर करे। हम आपके लिए इस प्रकार की और कविताये लाते रहेंगे।तब तक बने रहिये हमारी वेबसाइट hindidrive.com पर  धन्यवाद!

Leave a Comment