7+ पानी पर कविता -Best Poem on water in Hindi- हिंदी कविताएँ

Poem on Water in Hindi- जीवन की शुरुआत के लिए उत्तरदाई पानी प्रत्येक जीव के लिए जीवन का मुख्य आधार है पानी। जी हां दोस्तों आज हम आपके लिए पानी पर कविता लेकर के आए हैं। दोस्तों यह तो हम जानते ही हैं कि पानी किसी भी जीव के लिए कितना अनमोल है। पानी के बिना जीवन की कल्पना भी करना नामुमकिन है। आज के इस लेख में हम आपके लिए दिल को लुभा देने वाली पानी पर रोचक कविता आपके लिए लेकर आए हैं। जो आपको पानी के महत्व के बारे में बताएंगे। यहां पर आपको छोटे बच्चों के लिए पानी पर कविता भी मिलेगी। छोटे बच्चों को स्कूल से ही यह सिखाया जाता है कि पानी की बूंद बूंद बचाएं पानी बहुमूल्य है पानी तो अनमोल है इसके साथ ही छोटे बच्चों से पानी पर कविता लिखकर लाने के लिए कहा जाता है। लीजिए दोस्तों पेश है आपके लिए पानी पर सुप्रसिद्ध कविता।

1. पानी पर सर्वश्रेष्ठ कविता Poem on Water in Hindi

(बहुत अनमोल है पानी)

बहुत बहुत अनमोल है पानी।
मत करो इसे खत्म करने की नादानी।

यह जो खत्म हुआ एक बार।
खत्म हो जाएगी सब की जिंदगानी।

इसकी कीमत जिसने पहचानी
वही है सबसे बड़ा ज्ञानी।

खत्म हुई इसकी जो कहानी
बन जाएगी धरती रेगिस्तानी।

                                         _Pooja Mahawar

2. पानी पर सुप्रसिद्ध कविता Poem on Water in Hindi

Poem on Water in Hindi
Poem on Water in Hindi

(पानी है कितना अनमोल)

पानी है कितना अनमोल।
समझो तुम इसका मोल।

ये देता हमको जीवनदान।
बचाकर इसे बनो महान।

यह प्यासे की प्यास बुझाता।
उसके लिए अमृत बन जाता।

जीव जंतु हो या हो इंसान।
इसमें बस्ती सबकी जान।

Related- 11+ जिंदगी पर कविताएँ- Best Poem on Life in Hindi

यह नदियों में बहकर आता।
अंत में सागर से मिल जाता।

बारिश बन कर वापस आता
हम सबके मन को खूब लुभाता।

बहा कर इसे मत बनो नादान।
यह है हमारी धरती शान।

                                               _Pooja Mahawar

3. पानी पर बेहतरीन कविता Poem on Water in Hindi

(पानी है जीवन की धार)

पानी है जीवन की धार
जिस से जुड़ा है सबका संसार।

पानी बिना हो जाएंगे वीरान ।
नदी नाले और खेत खलिहान।

बूंद बूंद मत करो बेकार
इनसे जुड़ी है खुशियां अपार।

ये जीवन का आधार
ये जीवन का आधार।

                                            _Pooja Mahawar

4. पानी पर एक रोचक कविता – Poem on Water in Hindi

Poem on Water in Hindi
Poem on Water in Hindi

( मेरा नाम हैं… जल)

मेरा नाम है जल
जुड़ा है मुझसे सबका कल।

मैं लोगों की प्यास बुझाता
उनके लिए अमृत बन जाता।

नदियों में भी बहता जाता
तालाबों में मैं लहराता।

खलिहानों में भी मैं जब जाता
खेत भी हरा भरा हो जाता।

Related- 11+ जिंदगी पर कविताएँ- Best Poem on Life in Hindi

कल कल करके बहता जाता
सभी जीवो से मेरा नाता।

बादलों से गिरकर में बरस जाता
सबके आंगन खुशियां फैलाता।

सर्दी है जब ज्यादा पड़ती
बर्फ के रूप में मैं जम जाता।

बहकर पहाड़ों से मैं आता
अंत में सागर से मिल जाता।

                                                                                                                      _Pooja Mahawar

यह भी जरूर पढ़े-    11+ जिंदगी पर कविताएँ- Best Poem on Life in Hindi
समय पर कविताएँ | Best Poem On Time In Hindi
                               5+ दादा और दादी पर कविता- Best Poem On Dada Dadi In Hindi
                               Poem On Moon in Hindi
                              भ्रष्टाचार पर सर्वश्रेष्ठ कविताएं -Best Poem on Corruption in Hindi

इस प्रकार से आज हमने पानी का महत्व पर कविता पड़ी और साथ ही यह जाना कि पानी किस प्रकार से हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें पानी की बचत करनी चाहिए इसके साथ ही हमें लोगों को भी जागरूक करना चाहिए कि वह पानी बचाएं। दोस्तों पानी है तो हमारा कल है क्योंकि पानी एक प्राकृतिक संपत्ति है जो एक निश्चित मात्रा में है। और यह लगातार मानव उपयोग में आने से धीरे-धीरे कम होती जा रही है। हमें पानी का अनावश्यक दोहन नहीं करना चाहिए साथ ही लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए क्योंकि पानी है तो कल है। पानी के बिना सब सुनसान है। आपको हमारे द्वारा लिखी पानी पर कविता (Poem on Water in Hindi) कैसी लगी आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम आपके लिए इस प्रकार की ओर कविताएं लाते रहेंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment