11+ पेड़ पर कविता – Best Poem on Tree in Hindi- हिंदी कविताएँ

Poem On Tree In Hindi :- हैलो बच्चों! आज हम आप सभी के लिए पेड़ पर कविताएँ लेकर के आये हैं। बच्चों! पेड़ हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और उपयोगी भी शायद इसलिए सभी को पेड़ पर कविता बहुत पसंद आती है| आज हम आप सभी को अपनी कविता के माध्यम से पेड़ो की उपयोगिता बता रहे हैं।

1. पेड़ पर सर्वश्रेष्ठ कविता – Poem on Tree in Hindi

Best Poem On Tree In Hindi :- दोस्तों इस कविता के माध्यम से हम आपको पेड़ो के एक रोमांचक सफ़र पर लेकर के जायेंगे| जिसमे हम आपको पेड़ो से होने वाले अनगिनत फायदों से भी रूबरू करवाएंगे, हमारी इस पेड़ पर कविता का शीर्षक का नाम (आओ मिलकर पेड़ लगाएं) है|

(आओ मिलकर पेड़ लगाएं)

आओ मिलकर पेड़ लगाएं
पृथ्वी को हरा-भरा बनाए 

पेड़ों के मीठे फल खाएं
फूलों की सुगंध फैलाएं 

पेड़ों से छाया हम पाएं
चारों ओर प्राणवायु फैलाएं 

मिट्टी को उपजाऊ बनाएं
भूजल स्तर को यह बढ़ाएं

बारिश का पानी ये ले आए
मिट्टी के कटाव को ये बचाएं 

पक्षी इनपर अपना नीड़ बनाए
प्रदूषण से ये हमें बचाएं

जब पेड़ों से लाभ इतना पाएं
तो मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए

इन पेड़ों को क्यूं सताए
इनके संरक्षण की कसम हम खाएं 

आओ मिलकर पेड़ लगाएं
आओ मिलकर पेड़ लगाएं…

                                                                      _पूजा महावर 

2. पेड़ पर बाल कविता |Best Poem On Tree In Hindi

हेलों दोस्तों…. यह पेड़ पर बाल कविता आपको जरूर पसंद आएगी | क्योकि यह कविता (Poem On Tree In Hindi) के माध्यम से आपको एक पेड़ के जीवन की कथा को बताएँगे| इस कविता में हम पेड़ के सामान्य लक्षण भी आपको बताएँगे | साथ ही आपको पेड़ो से मिलने वाले फायदों से भी रूबरू करवाएंगे|

Poem on Tree in Hindi
Poem on Tree in Hindi

(पेड़ के जीवन की कथा)

आओ सुनाओ अपने जीवन की कथा 

नाम है पेड़ दूर करता हूं सब की व्यथा 

कितना विशाल कितना घना हूं 

फल और फूलों से लदा हूं

मेरी ही छाया में आकर 

तुम अपनी थकान मिटाते हो 

मीठे फल और सुंदर फूल 

तुम मुझसे ही ले जाते हो

दूषित हवा तुम मुझको देकर 

खुद प्राणवायु मुझसे पाते हो

अपने ही जीवन के आधार पर 

तुम कुल्हाड़ी जब बरसाते हो

मुझसे ही मेरा सब कुछ लेकर 

तुम दर्द मुझे दे जाते हो

देता हूं बारिश का पानी 

हरियाली मुझसे पाते हो

करता हूं इतने उपकार 

फिर भी सहता तुम्हारे अत्याचार

                                                                                                               _पूजा महावर 

3. पेड़ों के महत्व पर सर्वश्रेष्ठ कविता | Poem On Tree In Hindi

बच्चो हमारे द्वारा लिखी गयी यह पेड़ पर कविता जिसका शीर्षक का नाम है (पेड़ होते है सबसे न्यारे) है| इस Poem On Tree In Hindi नामक कविता के द्वारा आपको पेड़ो के महत्व को बहुत ही अच्छे तरीके से पेड़ पर प्यारी सी कविता के माध्यम से पेड़ के बारे में बताया गया है | की पेड़ हमारे जीवन में कितना महत्व रखते है, और यह हमारे लिए कितने जरूरी है|

Poem on Tree in Hindi

(पेड़ होते हैं सबसे न्यारे)

पेड़ होते हैं सबसे न्यारे
मत बनो तुम इनके हत्यारे 

देते हमको खुशियां सारी
फल, फूल, हवा और छांव निराली

करते हैं धरती का श्रृंगार
फिर भी करते तुम इन पर प्रहार

करते हैं हम पर उपकार
आओ सुने इन की पुकार

जीवन का है यह आधार
पेड़ लगाओ बारंबार

                                                                                                           _पूजा महावर 

4. पेड़ हमारे मित्र पर कविता | A Poem On Tree In Hindi

प्यारे प्यारे दोस्तों हमारे द्वारा लिखी पेड़ पर कविता के माध्यम से हम आपको पेड़ के साथ हमारी मित्रता के बारे में बताएँगे| इसके साथ साथ हम आपकी पेड़ से मित्रता भी करवाएंगे| हमारे द्वारा लिखी गयी Poem On Tree In Hindi का उद्देश्य पेड़ को बचाना है| तो दोस्तों पेड़ पर कविता (शीर्षक) – पेड़ होते है मित्र हमारे का आनंद ले|

Poem On Tree In Hindi

(पेड़ होते हैं मित्र हमारे)

पेड़ होते हैं मित्र हमारे
सबसे प्यारे सबसे न्यारे 

देते हमको फल फूल और मेवे
डाले इन पर चिड़ियों ने बसेरे

करते हैं हर दूर बीमारी
देते हैं हवा वो भी प्यारी प्यारी

बारिश का पानी बरसाए
मीठे फल देकर हमको रिझाये

पेड़ होते हैं मित्र हमारे
सबसे प्यारे सबसे न्यारे 

 _पूजा महावर  

5. वृक्षारोपण पर कविता हिंदी में | Poem On Tree In Hindi

हमारे द्वारा लिखी गयी Poem On Tree In Hindi मुख्य रूप से वृक्षारोपण को बढावा देने व अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए बनाई गयी है| क्योकि दोस्तों पेड़ से ही हमारा जीवन है, पेड़ के बिना हम कुछ भी नहीं है| इसलिए हमारे द्वारा पेड़ पर एक प्यारी सी कविता लिखी है जिसका शीर्षक का नाम है (पेड़ हम लगाएंगे पृथ्वी का श्रृंगार बढ़ाएंगे) तो दोस्तों आनंद लेते है Poem On Tree In Hindi का|

Poem On Tree In Hindi

(पेड़ हम लगाएंगे)

पेड़ हम लगाएंगे
पृथ्वी का श्रृंगार बढ़ाएंगे 

प्राण वायु हम बढ़ाएंगे
पेड़ों का महत्व सब को समझाएंगे 

फल फूल मेवे ये बरसायेंगे
उनको हम बड़े मजे से खाएंगे

बारिश का पानी ये लाएंगे
पक्षी अपना नीड़ बनाएंगे

ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे
पृथ्वी का मान बढ़ाएंगे

 _पूजा महावर 

6. पेड़ों का महत्व | Poem On Tree In Hindi

यह Poem On Tree In Hindi मुख्य रूप से पेड़ो का महत्व के साथ साथ पदों से होने वाले फायदों के बारे में हम पेड़ पर कविता के माध्यम से बताएगे| किस प्रकार पेड़ो से हमारा जीवन चल रहा है| पेड़ हमारे जीवन में कितना महत्व रखते है? हमारी पेड़ पर कविता का शीर्षक का नाम है (आओ सुने इन की पुकार) तो दोस्तों पेड़ पर लिखी इस कविता का आनंद लेते है|

Poem On Tree In Hindi

(आओ सुने इन की पुकार)

आओ सुने इन की पुकार
करते हैं हम पर उपकार 

पेड़ पर बैठी कोयल बोले
प्यारे प्यारे गीत सुनाए

तोता मैना एक डाल पर
अमरुद को खूब यह खाए।

आओ मिलकर तुम्हें बताऊं
पेड़ों का महत्व समझाओ।

मिट्टी को यह उपजाऊ बनाए
मिट्टी को बहने से बचाए।

पेड़ों के मीठे फल खाओ
पेड़ों का महत्व तुम्हें बताओ।

हरी-भरी खुशहाली होगी
चिड़िया पक्षी नाचे गाए ।

आओ मिलकर वादा करले
पेड़ों को कभी ना काटे।

होंगी खुशियां जीवन में
पेड़ लगालो आंगन में।

 _पूजा महावर 

7. बरगद के पेड़ पर कविता – Poem on Banyan Tree in Hindi

Poem on Banyan Tree in Hindi
Poem on Banyan Tree in Hindi

(मैं तो बरगद हूँ एक जमाना बीत गया)

मैं तो बरगद हूं, मैंने देखे हैं जमाने अनेक।

कुछ पेड़ों को बढ़ते देखा।
कुछ पेड़ों को कटते हुए देखा।
मैं तो बरगद हूं।

पेड़ों में सबसे बड़ा और विशाल हूं मैं।
मेरे फायदे है सबसे ज्यादा।
सबसे ज्यादा में छाया देता पक्षियों को में घर देता हूं।
मैं तो बरगद हूं।

चारों ओर अपनी भुजा फैलाव।
मृदा को बहने से बचाता।
बादलों से मैं दोस्ती करता।
मैं तो बरगद हूं एक जमाना बीत गया।

प्राण वायु में फैला था।
आंधी तूफानों से मैं भीड़ जाता।
तूफानों से सभी पक्षियों को बचाता।
मैं तो बरगद हूं।

इंसानों को लकड़ी में देता।
राहगीरों को छाव (छाया) में देता।
बंदर को में फल खिलाता।
मैं तो बरगद हूं।

सुबह सवेरे चिड़िया की चे चे मुझे उठाती।
जल्दी उठकर सूर्य का प्रकाश मैं लेता।
सूर्य के प्रकाश से मैं अपना भोजन बनाता।
मैं तो बरगद हूं एक अरसा बीत गया।

रिमझिम रिमझिम बारिश में नहाता।
सभी जीवो को बारिश से बचाता।
बंदर को सावन के झूले मैं झूलता।
मैं तो बरगद हूं।

बूढ़े को मैं लाठी का सहारा देता।
सूखे पत्ते गिरा कर मिट्टी को उपजाऊ बनाता।
मैंने तो एक जमाना देखा है।

मेरी शरण में जो भी आया खाली हाथ कभी ना लौटा।
मैं तो बरगद हूं सबसे विशाल सबसे महान।

                                                                                    _Rajkumar Dongaria

8. बबूल के पेड़ पर कविता – Poem on Babool Tree in Hindi

Poem on Banyan Tree in Hindi
Poem on Banyan Tree in Hindi

(मैं तो बबूल हूं)

मैं हूं बबूल, आओ सुनो मेरे जीवन की कथा।
कहीं पर भी आसानी से मैं उग जाता।

कांटे मेरा सुरक्षा कवच।
मेरी लकड़ी सबसे सस्ती।मेरी लकड़ी सभी को भाए।
मैं तो बबूल हूं।

इंसान के अंतिम समय में मैं काम आता।
कांटो में रहकर भी मैं सबको खुशियां देता हूं।
अनेक है मेरे गुण जिसने भी मुझको है जाना।
उसी ने खुशियों को है पाया।
सभी जगह पर में पाया जाता।
मैं तो बबूल हूं।

औजार बनाने के काम में आता।
कभी रोटी पकाने के काम में आता।
बकरी का में भोजन बन जाता।
मैं तो बबूल हूं।

                                                                                    _Rajkumar Dongaria

यह भी जरूर पड़े –      Short Poem on River in Hindi (नदी पर एक छोटी कविता )
                                  Poem on Flowers in Hindi  फूलों पर सुन्दर कविताएँ
                                 10 Lines on Trees In Hindi 
                                 Ped Ka Paryayvachi Shabd
                                 Barish Poem in Hindi

तो बच्चों हम आशा करते हैं आपको यह कविता जरूर पसंद आई होगी। हमारे द्वारा लिखी गई पेड़ पर कविता ( Poem On Tree In Hindi ) आप अपनी स्कूल में सुना सकते है | दोस्तों यदि आपको हमारे द्कवारा लिखी पेड़ पर कविता अच्छी लगी तो इसे अपने मित्रो के साथ social media पर जरूर share करे हमे बहुत ख़ुशी होगी| आपको हमारी कविता कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्येवाद|

Leave a Comment