3+ घर पर कविता | Best Home Poem in Hindi- Ghar Par Kavita

Hindi Poem on Home– हेलो दोस्तों, स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट Hindidrive.com पर। आज हम आपके लिए घर पर एक छोटी सी कविता लेकर आए हैं। दोस्तों, घर सभी मनुष्य के लिए बहुत जरूरी होता है। जिसमें वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। उस घर के घर के सदस्यों के साथ उसकी खुशियां जुड़ी होती है। इसलिए आज घर से जुड़ी कुछ खुशियों को हम अपनी कविता में लेकर आए हैं। हमें उम्मीद है आपको यह जरूर पसंद आएगी।

1. घर पर सर्वश्रेष्ठ कविता | Best Home Poem in Hindi

( मेरा घर )

यह सिर्फ ईट पत्थर से बना ढांचा नहीं
मेरा घर है..

जिसमें उंगली पकड़कर सीखा मैंने चलना
अनुभव सुनकर सीखा जिंदगी में ढलना

मां का प्यार दादी का दुलार
अपनों की छाया में खुशियों की बहार

बैठा हूं जब कभी थक हार कर
पाया है मैंने अपनों का प्यार

मुसीबत में देते हैं सब एक दूसरे का साथ
यह मेरा घर है.. 

जहां खुशियां मिलती हजार।
_Pooja Mahawar

2. घर पर लोकप्रिय कविता | Best Home Poem in Hindi

Home Poem in Hindi
Home Poem in Hindi

( घर होता है सबका प्यारा )

घर होता है सबका प्यारा।
जिसमें होता प्यार बहुत सारा
मिलकर बैठते सब जहां
खुलता सब की खुशियों का पिटारा
घर होता है सबका प्यारा।

सुख-दुख को जहां बांटा जाता
समय ना जाने कब बीत जाता
भरा रहता यादों से सारा
घर होता है सबका प्यारा।

आंधी तूफान से हमें बचाता
इंसान जहां पर सुरक्षा पाता
ईटों का यह ढांचा न्यारा
घर होता है सबसे प्यारा।

तीज त्यौहार जब घर में होता
आंगन है फूलों से सजता
जगमग करता लगता प्यारा
घर होता है सबसे प्यारा।
_Pooja Mahawar

यह भी जाने –   पानी पर कविता -Best Poem on Water in Hindi
11+ जिंदगी पर कविताएँ- Best Poem on Life in Hindi
                          समय पर कविताएँ | Best Poem On Time In Hindi
                               5+ दादा और दादी पर कविता- Best Poem On Dada Dadi In Hindi
                               Poem On Moon in Hindi
                              भ्रष्टाचार पर सर्वश्रेष्ठ कविताएं -Best Poem on Corruption in Hindi

तो दोस्तों, आपको हमारे द्वारा लिखा गया Hindi Poem on Home यह लेख कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी अन्य कविताएं जाने के लिए भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हम आपके लिए हैं ऐसे कविताएं लाते रहेंगे।

Leave a Comment